कूचबिहार में एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद

कूचबिहार,8 मार्च (नि.सं.)। कूचबिहार शहर में एक निर्माणाधीन घर से एक अज्ञात व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। आज सुबह स्थानीय लोगों ने कूचबिहार जिला परिषद के सामने एक निर्माणाधीन मकान में उक्त व्यक्ति को फंदे से लटकता शव देखा। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


बाद में कूचबिहार कोतवाली थाने की पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह व्यक्ति कहां से आया। इसे लेकर संशय है। व्यक्ति के जेब से आधार कार्ड मिला है। आधार कार्ड से पता चला कि व्यक्ति का घर असम में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *