कूचबिहार,13 फरवरी (नि.सं.)। मां-बेटे का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना कूचबिहार जिले के दिनहाटा 2 नंबर ब्लॉक गोबराछाड़ा के नयारहाट ग्राम पंचायत इलाके की है। मृतकों के नाम रसमेला बर्मन और अमूल्य बर्मन है।
बताया गया है कि आज सुबह परिवार वालों ने घर में मां-बेटे का फंदे से लटकता शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
अमूल्य बर्मन दूसरे राज्य में काम करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया था। इस लिये वह लंबे समय से घर पर ही रहता था। इसके बाद आज मां-बेटे का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। दिनहाटा पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।