कूचबिहार में मुख्यमंत्री ने 210 राजवंशी भाषा के स्कूलों को दी सरकारी मान्यता

कूचबिहार, 29जनवरी (नि.सं.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार में 210 राजवंशी भाषा के स्कूलों को सरकारी मान्यता दी है। आज मुख्यमंत्री ने कूचबिहार में सरकारी सेवा कार्यक्रम में शिरकत की है। मुख्यमंत्री ने मंच से 198परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया है।


उन्होंने बीर चीला राय की प्रतिमा, हेरिटेज गेट समेत कई सड़कों का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने 210 राजवंशी भाषा के स्कलों को सरकारी मान्यता दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब से राजबंशी भाषा स्कूलों के शिक्षकों को वेतन मिलेगा। साथ ही छात्रों को सारी सुविधाएं मिलेंगी।मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद कूचबिहार में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *