बागडोगरा,3 फरवरी (नि.सं.)। भाजपा पर्यवेक्षक मंगल पांडे कूचबिहार में पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। आज वह बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
बागडोगरा हवाई अड्डे पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा पर्यवेक्षक मंगल पांडेय ने कहा कि यह बजट देश की प्रगति की दिशा में काम करेगा। देश की अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए आम लोगों को ध्यान में रखा कर यह बजट किया गया है। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हमारे नतीजे अच्छे रहे हैं।