कूचबिहार लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार के नाम की घोषणा होते ही भाजपा ने शुरू किया दीवार लेखन

कूचबिहार,3 मार्च (नि.सं.)। कूचबिहार लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई। भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ता समर्थकों ने दीवार लेखन शुरू कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने कूचबिहार से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार के रूप में कूचबिहार के वर्तमान सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के नाम की घोषणा की है।


शनिवार को नाम की घोषणा होने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी माहौल देखा गया।इसके बाद आज सुबह से ही विभिन्न इलाकों में दीवार लेखन कार्यक्रम किया जा रहा है। कूचबिहार शहर के एक नंबर वार्ड में दीवार लेखन कार्यक्रम में कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक निखिल रंजन दे और अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता समर्थक मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *