करोड़ों रूपये की सोना के साथ डीआरआई ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 26 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी से वृंदावन में दुबई का सोना तस्करी होने वाला था। जिसके लिए एक चार पहिया वाहन में विशेष चेंबर बनाकर सोना के बिस्कुट को सिलीगुड़ी से ले जाया जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही डीआरआई की टीम ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम मुरारीलाल सोनी, सोनपाल सोनी और श्री बैजू है। जिसमें मुरारीलाल राजस्थान का निवासी है। जबकि सोनपाल और श्री बैजू मथुरा का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार,एक चार पहिया वाहन को डीआरआई की टीम बागडोगरा एयरपोर्ट मोड़ पर गुप्त सूचना के आधार पर वाहन की तलाशी ली। इस दौरान एक वाहन के अंदर विशेष चेंबर पाया गया। इसके बाद जब डीआरआई की टीम विशेष चेंबर को खोला तो उससे 23 पीस सोना की बिस्कुट बरामद हुई। जिसका कोई वैध कागजात नहीं था।

जिसके बाद डीआरआई की टीम ने वाहन में बैठे तीनों आरोपियों को स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। डीआरआई पक्ष के अधिवक्ता त्रिदीप साहा ने कहा कि शनिवार को गुप्त सूचना पर डीआरआई की टीम बागडोगरा एयरपोर्ट मोड़ से एक वाहन से 2 किलो 668 ग्राम सोना बरामद किया था। जिसका बाजार मूल्य 1 करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक है। बरामद सोना में दुबई मार्का का है। त्रिदीप साहा ने आगे कहा कि मुरारीलाल सोनी, सोनपाल सोनी और श्री बैजू सिलीगुड़ी 3 नंबर वार्ड के रहने वाले राजू उर्फ राजकुमार अग्रवाल नामक एक व्यक्ति से विदेशी सोना खरीदने की डील किया था। जिसके तहत ये तीनों राजकुमार अग्रवाल को 24 लाख 40 हजार रुपये भी एडवांस में दिया था। इसके बाद ये तीनों वृंदावन से सिलीगुड़ी सोना लेने पहुंचा।

सोना लेकर ये तीनों वृंदावन जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही डीआरआई की टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आज तीनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। वहीं, इन तीनों के बयान के आधार पर बीती रात डीआरआई की टीम तीन नंबर वार्ड स्थित राजकुमार अग्रवाल के घर पर भी रेड किया। जहां से नगद 24  लाख 40 हजार रुपये बरामद हो गया, लेकिन राजकुमार अग्रवाल फरार हो गया। वहीं, बचाव पक्ष के वकील अखिल विश्वास ने कहा कि उनके मुवक्किल को गलत तरीके से डीआरआई ने फंसाया है। कल वे अपने मुवक्किल के लिए अदालत में जमानत याचिका दायर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes