कोरोना की दूसरी लहर, जलपाईगुड़ी स्टेशन पर यात्रियों की संख्या घटी

जलपाईगुड़ी,19 अप्रैल (नि.सं.)। कोरोना की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।हालांकि,कई लोग अभी भी बिना मास्क के सड़कों पर घूमते नजर आ रहे है।

वहीं,पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज जलपाईगुड़ी स्टेशन पर एक अलग तस्वीर देखी गयी। कुछ दिनों पहले स्टेशन पर काफी यात्री आते थे। लेकिन आज और दिन की तुलना में यात्रियों की संख्या कम थी।

इतना ही नहीं स्टेशन पर आने वाले सभी लोगों के मुंह पर मास्क थे। इसके अलावा स्टेशन परिसर मेें बार-बार माइकिंग द्वारा सभी को कोविड नियमों का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobet Built with ❤︎ by appycodes