कोरोना को मात देकर घर लौटे 31 लोग

सिलीगुड़ी,22 जुलाई (नि.सं.)। कोरोना को मात देकर डिसान कोविड अस्पताल से ठीक होकर 31 लोग घर लौटे है। सिलीगुड़ी में कोरोना संक्रमण जैसे बढ़ रहे है। वहीं बहुत से लोग कोरोना से स्वस्थ भी हो रहे है। आज 31 लोगों को डिसान कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन 31 मरीजों को छुट्टी देने के बाद डॉक्टर काफी खुश दिखे।


सभी लोगों को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया है। शहर में एक दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 तक पहुंच रही है। वहीं कई लोग स्वस्थ होकर घर भी लौट रहे है। फिलहाल, कई लोगों का अभी भी इलाजरत है। कोविड अस्पताल से बताया गया है कि वे लोग भी ठीक हो रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *