करोड़ों रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,16 मई (नि.सं.)। एसओजी और भक्ति नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर करोड़ों रूपये की ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसओजी को गुप्त सूत्रों से मादक तस्करी होने की खबर मिली थी।

इसके बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने भक्तिनगर पुलिस को साथ में लेकर रविवार को थाना अंतर्गत बानेश्वर मोड़ इलाके में अभियान चलाया और तीन मादक तस्कर रवि विश्वकर्मा, गोदाई विश्वास और विजय राय को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से 800 ग्राम से ज्यादा ब्राउन शुगर बरामद किया गया। जिसका बाजार मूल्य करोड़ों रूपये आकी गई है। भक्ति नगर थाना ने तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes