सिलीगुड़ी में नागरिक समस्याओं को लेकर CPI(M) का नगर निगम पर प्रदर्शन, 11 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सिलीगुड़ी, 30 जून (नि.सं.)। शहर में नागरिक सेवाओं की बदहाल स्थिति के विरोध में सीपीआई(एम) ने 11 सूत्री मांगों को लेकर सिलीगुड़ी नगर निगम का घेराव किया। मंगलवार को अनिल विश्वास भवन से एक विरोध रैली निकाली गई, जो सिलीगुड़ी नगर निगम तक पहुंची।

नगर निगम के मुख्य गेट पर पहुंचने पर पुलिस ने रैली को रोक दिया। इसके बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर अपनी 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

बाद में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने शहर की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

सीपीआई(एम) का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा जगह-जगह कचरे के ढेर, जर्जर सड़कें और खराब जल निकासी व्यवस्था ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortsezarcasinocasinopermatadorbetjojobetjojobet giriş Built with ❤︎ by appycodes