उत्तर बंगाल, समाचार
वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित लौटे शावक
फांसीदेवा,19 मई (नि.सं.)। मातृत्व के खिंचाव ने शावकों को घर लौटा दिया। वन विभाग की पहल से तेंदुए के शावक अपने ठिकाने पर वापस लौटे।
फांसीदेवा के जयंतिका चाय बागान के 21 नंबर सेक्शन में एक नाले के पास तीन तेंदुए के शावक देखे गए। इसके बाद घोषपुकुर वन विभाग ने पूरे इलाके को घेर लिया और ट्रैप कैमरा लगाकर निगरानी शुरू की। बाद में मां तेंदुआ वहां पहुंची और एक-एक कर अपने शावकों को सुरक्षित अपने ठिकाने पर ले गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। वन विभाग की सतर्कता और पहल के कारण ही शावक सुरक्षित अपने घर लौट सके।
