दहेज के लिये गृहिणी को जान से मारने का आरोप

मालदा, 21 फरवरी (नि.सं.)। दहेज की खातिर एक गृहिणी को जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों के खिलाफ उठे है। यह घटना वैष्णवनगर थाने के नंदालालपुर गांव की है। मृतक का नाम ज्योत्सना मंडल (29) है। मृतक के पति विक्रम मंडल दूसरे राज्य में काम करता है। इनका एक बेेटी व बेटा है। वहीं, घटना के बाद से आरोपी सुसर व सास फरार है।


मृतक के पिता शरत मंडल ने आरोप लगाते हुए कहा गत 15 वर्ष पहले उनकी बेटी की शादी उस ही गावं के निवासी विक्रम मंडल के साथ हुई थी। उनका दमाद दूसरे राज्य में श्रमिक का काम करता है। आरोप है कि हमेशा दहेज की मांग में ज्योत्सना को मारा पिटा जाता था।

जब ज्योत्सना ने दहेज लाने से मना किया तो उसके सास-ससुर ने उसे जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने वैष्णवनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवायी है। शिकायत के आधार पर वैष्णवनगर पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *