डकैत गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार, अब तक आठ गिरफ्तार  

सिलीगुड़ी, 19 दिसंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने डकैत गिरोह के दो और सदस्य को दार्जिलिंग मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद मुकसूदिन है। आज दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।


उल्लेखनीय है प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक पुलिस ने गत 15 दिसंबर को देवीडांगा गैस गोदाम इलाके से डकैत गिरोह के छह सदस्य को गिरफ्तार किया था। इनके नाम दीपक राय, रोशन लामा, साधिन राय, अजय उराव, सिकाशो उराव और राकेश मंडल है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान मौके से कुछ बदमाश फरार हो गए थे। जिनकी तलाश लगातार पुलिस कर रही थी। बीती रात इसी गिरोह के दो सदस्य को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आज दोनों बदमाशों को अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.