डकैती के मनसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, दो डकैत गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,13 जून (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अभियान चलाकर डकैती के मनसूबे पर पानी फेर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपियों के नाम अजय दे और राजू दास हैं। ये दोनों सूर्यसेन कॉलोनी और जनता पाड़ा इलाके के निवासी बताये गये है।


गुप्त सूत्रों के आधार पर शनिवार रात को एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने आईओसी गेट के सामने अभियान चलाकर उक्त दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपी दोनों कुछ दिन पहले डकैती के इरादे से इलाके में जमा हुए थे। तभी पुलिस ने इलाके में अभियान चलाया था, लेकिन दोनों फरार होने में कामयाब रहे।

इसके बाद कल वे लोग फिर से एक बड़े डकैती के मकसद से इलाके में एकत्रित हुए थे। लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कई धारदार हथियार बरामद किए गए। आज दोनों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *