डकैती गिरोह के 6 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

सिलीगुड़ी,15 दिसंबर (नि.स.)। प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने डकैत गिरोह के 6 सदस्य को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक राय (20), रोशन लामा (19), साधिन राय (19), अजय उरांव (19), सिकाश उरांव (19) और राकेश मंडल (22) है। ये सभी सिलीगुड़ी के विभन्न वार्डों के निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार डकैती के उद्देश्य से बीती देर रात देवीडांगा के गैस गोडाउन इलाके में बदमाशों का एक गिरोह जमा होने की खबर उसकी टीम को मिली। जिसके बाद अभियान चलाकर घटना को अंजाम देने से पहले ही डकैती गिरोह के 6 सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि, इस दौरान कई भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास कई धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी इससे पहले भी चोरी व विभिन्न आपराधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुके है। आज सभी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes