डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 05 नवंबर (नि.सं)। भक्तिनगर थाना की पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाशों को बीती रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम दुलाल राय, सुभजीत अधिकारी और बुबाई साहा बताया गया है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को फौजी मैदान इलाके में 5 से 7 बदमाशों को इकट्ठा होने की खबर उनकी टीम को मिली थी। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर बदमाश गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। जबकि कई भागने में सफल रहे। बदमाशों के पास से पुलिस को ताला तोड़ने वाली हथियार भी बरामद किया है। आज तीनों बदमाशों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *