सिलीगुड़ी,19 फरवरी (नि.सं.)। गुप्त सूत्रों के आधार पर एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के नाम राजू सरकार, जाहिदुल अली और तापस राय हैं। राजू सरकार व जाहिदुल अली नतुन बस्ती के निवासी है और तापस राय कावाखाली का निवासी है।
आज तड़के पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर खबर मिली थी कि बदमाशों का एक दल डकैती के उद्देश्य से फूलबाड़ी के भालोबाषा मोड़ पर इकट्ठा हुए है। इसी के आधार पर पुलिस ने इलाके में अभियान चलाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।