डकैती से पहले एनजेपी पुलिस के हत्थे चढ़े पांच बदमाश

सिलीगुड़ी,14 अगस्त(नि.सं.)। डकैती के मनसूबे पर पानी फेरते हुए एनजेपी पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम पिंटू कुमार,पवन कुमार महतो, कुंदन कुमार दास, अभिषेक कुमार और संतोष कुमार हैं। आरोपियों में पवन कुमार फालाकाटा और बाकी सभी बिहार के रहने वाले हैं।


मंगलवार रात को गुप्त सूत्रों के आधार पर एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस को पता चला कि एक चारपहिया वाहन के साथ कई लोग डकैती के उद्देश्य से इकट्ठा हुए हैं। इसके तुरंत बाद पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी कैनल रोड पर डकैती की योजना बना रहे थे। सभी लोगों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasibom girişcasibomcasicasibomcasibom 726Bonus veren sitelerCasibom 2024 - 2025Canlı BahisBedava deneme bonusucasibom güncel girişcasibomcasibomcasibom