डकैत गिरोह के एक और सदस्य गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 24 दिसंबर (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने डकैत गिरोह के एक और सदस्य को बीती रात जंक्शन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम एमडी फिरोज है।

उल्लेखनीय है प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने गत 15 दिंसबर को गुप्त सूत्रों से खबर पाकर देवीडांगा गैस गोडाउन  के पास से डकैत गिरोह के छह सदस्य को गिरफ्तार किया था। इस दौरान कुछ बदमाश भागने में कामयाब रहा था। इसके बाद पुलिस ने भागे गए बदमाशों की तलाश शुरू किया।

जिसका नतीजा रहा कि 19 दिसंबर को दो और बीती रात एक और डकैत गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया जा सका है। आज गिरफ्तार एमडी फिरोज को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes