कुचबिहार में बंद कमरे में दम्पति की रहस्यमय मौत, जांच में जुटी पुलिस

कुचबिहार : कुचबिहार में एक घर से आज सुबह एक दम्पति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। यह घटना कुचबिहार के पुंडीबारी थाना अंतर्गत टाकागाछ सुंगसुंगी बाजार संलग्न इलाके की है। मृतक दम्पति की पहचान विश्वनाथ चक्रवर्ती एवं लक्ष्मी चक्रवर्ती के रूप में हुई है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगों ने उक्त दम्पति का घर बंद पड़ा देखा। जिसके बाद लोगों ने घर का दरवजा जैसे ही खोला सभी हैरान हो गाए। लोगों ने बताया कि लक्ष्मी चक्रवर्ती अपने बिस्तर पर सोने की आस्था में थी। वहीं विश्वनाथ फंदे से झूल रहा था।

इसके बाद पुंडीबारी थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दम्पति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये कुचबिहार एमजेएन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *