दार्जिलिंग की समाजसेवी रंगू सौरिया बंगरत्न से सम्मानित

सिलीगुड़ी,1 फरवरी (नि.सं.)। नारी और बच्चों की तस्करी रोकने में अहम भूमिका निभानी वाली दार्जिलिंग की समाजसेवी रंगू सौरिया को आज बंगारत्न से सम्मानित किया गया है।


आज मुख्यमंत्री ने सिलीगुड़ी के बाघाजतिन पार्क में उत्तरबंग उस्तव के मंच से रंगू सौरिया को बंगरत्न से सम्मानित किया। बताया गया है कि वह 2004 से यह काम कर रही है। अब तक उन्होंने करीब आठ हजार से ज्यादा महिलाओं और बच्चों को रेडलाइट और विभिन्न जगहों से उद्धार किया है। रंगू सौरिया ने कहा कि उन्हें इस काम को करते समय कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।

लेकिन, महिलाओं के हित के लिए वे इस कार्य को कर रही है। रंगू सौरिया ने कहा कि एक महिला के हाथों यह सम्मान पाकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। आगे उन्होंने कहा कि उद्दार किये गये नारी व बच्चों को उनके परिवार स्वीकार करने से डरते हैं। जिसे देखते हुए इनके लिए सिलीगुड़ी में होम बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं उद्धार की गयी लड़कियों के लिए कई योजनाएं भी हैं। आने वालों दिनों में ऐसे और होम बनाने की योजना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *