दार्जिलिंग जिला युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी को सागर से पहाड़ तक यात्रा में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

सिलीगुड़ी, 24 दिसंबर (नि.सं.)। दार्जिलिंग जिला में 18 जनवरी से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को शामिल होने के लिए कांग्रेस युवा मोर्चा ने आमंत्रित किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा वर्तमान में राजस्थान पहुंच गया है।


वहीं, आगामी 18 जनवरी को यह यात्रा दार्जिलिंग जिला में पहाड़ से सागर तक के नाम शुरु होगी। इस सागर से पहाड़ तक के यात्रा में राहुल गांधी को शामिल होने के लिए दार्जिलिंग जिला युवा कांग्रेस की तरफ आमंत्रित किया गया है। राजस्थान के अलवर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में दार्जिलिंग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि दल शामिल हुए।

इस दौरान रोहित तिवारी ने खुद राहुल गांधी को दार्जिलिंग जिला में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस दौरान दार्जिलिंग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा को आम लोगों का समर्थन मिल रहा है। इसलिए दार्जिलिंग जिला युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधि दल राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *