दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के एक नंबर टाउन कमिटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

सिलीगुड़ी, 26 जून (नि.सं.)।दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के एक नंबर टाउन कमिटी की तरफ चंपासारी मोड़ में आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्त दान शिविर का उद्घाटन रंजन सरकार और आलोक चक्रवर्ती ने किया।

इस रक्त दान शिविर में महिलाओ ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दार्जिलिंग जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कुंतल राय ने कहा कि महामारी के दौरान युवा तृणमूल कांग्रेस जरूरतमंद लोगों के पास खड़ी हो रही है। युवा तृणमूल कांग्रेस लगातार सिलीगुड़ी के विभिन्न इलाको में रक्तदान शिविर आयोजन करते आ रही है। इसी क्रम में आज एक नंबर टाउन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

एक नंबर टाउन के अध्यक्ष गोपाल साहा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देशाअनुसार वे लोग इस महामारी के दौर में जरूरतमंद लोगों के पास खड़े हो रहे है। युवा तृणमूल कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस अब तक रक्तदान शिविर में करीब 300 यूनिट रक्त एकत्रित कर चुका है। आज के रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से अब तक करीब 40 युनिट रक्त संग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes