डीडी ने अवैध कप सिरफ के साथ दो को किया गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 07 सितंबर (नि.सं.)। डीडी ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कप सिरफ के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम उत्तम कुमार साह और राजीव रंजन कुमार है। उत्तम कुमार साह हैदरपाड़ा तो राजीव रंजन कुमार भानुनगर का रहने वाला है। डीडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भक्तिनगर थाना अंतर्गत सेवक रोड के एक ट्रांसपोर्ट कैरियर कंपनी में छापामारी कर प्रतिबंधित कप सिरफ जब्त किया गया है। जिसे उत्तम कुमार साह ने गैर कानूनी रूप से जमा कर के रखा था।
उत्तम कुमार साह मेडिसिन सफ्लाई का कार्य करता है। वही उसके इस कारोबार में राजीव रंजन कुमार सहयोग करता था। यह दोनों लंबे समय से प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर कारोबार कर रहा था। डीडी ने तकरीबन 9660 बोतल कप सिरफ बरामद किया गया है। जिसका बाजार मूल्य तीन लाख रुपया है। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *