मछली मारने गए युवक का नदी में डूबने से मौत   

राजगंज, 09 जुलाई (नि.सं.)। मछली मारने गए एक युवक का नदी में डूब कर मौत हो गई है। युवक का शव गुरुवार सुबह राजगंज के सन्यासी पाड़ा इलाके के करतोया नदी से बरामद कर लिया गया है। मृतक युवक का नाम तरिफुल इस्लाम है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सन्यासी पाड़ा का रहने वाला युवक बुधवार सुबह जाल लेकर स्थानीय करतोया नदी में मछली मारने गया था। जिसके बाद लंबे समय तक घर नहीं लौटने पर चिंतित परिवार ने राजगंज थाने को इससे अवगत कराया। इसके बाद राजगंज पुलिस ने रात 8 बजे तक नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई भी सुराग नहीं मिला।

गुरुवार सुबह राजगंज थाने की पुलिस और बीडीओ एनसी शेर्पा घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद सिविल डिफेंस टीम को नदी में उतारा गया। नदी में तलाशी के बाद सिविल डिफेंस टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes