वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी डेढ़ वर्ष बाद गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी,16 दिसंबर (नि.सं.)। कानून के हाथ लंबे होते है। यह कहावत आज माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने सच साबित कर दी है। पुलिस ने डेढ़ वर्ष बाद एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक का नाम संजय दास है। वह माटीगाड़ा झाउगुड़ी इलाके का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक संजय दास पर 26 मार्च 2020 को एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है। तब से आरोपी युवक फरार चल रहा था। इधर, दुष्कर्म की शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी युवक को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था।

वहीं, घटना के डेढ़ वर्ष के बाद पुलिस को गुप्त सुचना मिली की आरोपी युवक माटीगाड़ा में देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने बीती रत अभियान चलाकर आरोपी को माटीगाड़ा स्थित  उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbetmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes