डकैती से पहले एनजेपी पुलिस के हत्थे चढ़े पांच डकैत

सिलीगुड़ी, 24 फरवरी (नि.सं.)। डकैती के मनसूबे पर पानी फेरते हुए एनजेपी पुलिस ने पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के नाम मुजीबुर रहमान, एमडी अब्बास, एमडी शाहरुख, प्रवीण राय और दुलाल राय है।


गुप्त सूत्रों के आधार पर एनजेपी पुलिस को खबर मिली थी कि अंबिकानगर बाजार संलग्न इलाके में कई बदमाश डकैती की साजिश रच रहे है। इसी के आधार पर एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने उक्त इलाके मेें अभियान चलाकर पांच डकैतों को गिरफ्तार किया। हालांकि, पुलिस के आने की भनक मिलते ही 7-8 और बदमाश वहां से फरार हो गये।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार पहिया वाहन समेत कई हथियार बरामद किये है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त सभी आरोपी लंबे समय से असामाजिक गतिविधियों में शामिल थे। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। आज पांचों आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस बाकी की तलाश कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *