डेंगू के प्रतिवाद में सिलीगुड़ी वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने किया मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन

सिलीगुड़ी,18 अक्टूबर(नि.सं.)। डेंगू की रोकथाम में सिलीगुड़ी नगर निगम विफल रहा है। आज इसका प्रतिवाद करते हुए सिलीगुड़ी वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने संगठन कार्यालय के सामने यह कार्यक्रम आयोजित किया।


सिलीगुड़ी वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिलीगुड़ी में डेंगू संक्रमण की संख्या बढ़ रही है। डेंगू के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन इन सबके बावजूद सिलीगुड़ी नगर निगम डेंगू को नियंत्रित करने में विफल रही है। शहर में हर जगह कचरा है और नालों की ठीक से सफाई नहीं हो रही है।

इसके अलावा शहर के नर्सिंग होम और पैथोलॉजी लैब इस डर का फायदा उठा रहे हैं और मरीजों को लूट रहे हैं। इसी के खिलाफ आज उनका यह कार्यक्रम है। संस्था के सदस्य अभिजीत मजूमदार ने कहा कि वर्तमान नगर बोर्ड सिर्फ वादे करने आया है। काम के मामले में वे पूरी तरह विफल रहे हैं। इसलिए हम डेंगू पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री से सीधे हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैंं। इसके अलावा हम शहर के नर्सिंग होम पर लगाम लगाने की मांग कर रहें है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *