डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम ने नहीं की कोई पहल: पार्षद शरदिंदु चक्रवर्ती

सिलीगुड़ी, 15 सितंबर (नि.सं.)। कोरोना महामारी के बाद अब शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन सिलीगुड़ी नगर निगम डेंगू को लेकर उदासीन है। 29 नंबर वार्ड के सीपीएम पार्षद शरदिंदु चक्रवर्ती ने ऐसा ही आरोप लगाया है। डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज 29 नंबर वार्ड कमिटी सड़कों पर उतरी है।


आज पार्षद शरदिंदु चक्रवर्ती के नेतृत्व में वार्ड के विभिन्न इलाकों का दौरा कर माइकिंग के जरिये लोगों को जागरुकता का संदेश दिया गया। साथ ही वार्ड के नालियों में स्प्रे व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

इस संबंध में पार्षद ने कहा कि माइकिंग के जरिए आम लोगों को डेंगू से बचाव के लिए क्या करना चाहिए इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्होंने सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ क्षोभ प्रकट किया। वर्तमान नगर बोर्ड काम नहीं कर रहा है। नगर निगम के कार्य में लापरवाही नजर आ रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *