डेंगू की रोकथाम में विफल रही नगर निगम : विपक्षी दल नेता अमित जैन

सिलीगुड़ी,10 सितंबर (नि.सं.)। शहर में दिन पर दिन डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन नगर निगम डेंगू को रोकने में नाकाम रहा है। विरोधी नेता अमित जैन ने सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ ऐसे आरोप लगाए हैं।


आज डेंगू के प्रकोप को लेकर पत्रकारों को संबोधित करते हुए अमित जैन ने नगर निगम के खिलाफ क्षोभ प्रकट किया। सिलीगुड़ी की जल निकासी व्यवस्था खराब है। विभिन्न कंस्ट्रक्शन इलाकों में कई दिनों से काम ठप है। वहां पानी जमा होने से मच्छर की संख्या बढ़ रही है। नगर निगम की ओर से जागरूकता अभियान ठीक से नहीं चलाया जा रहा है। जिसके चलते डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से डेंगू के मरीजों के इलाज की व्यवस्था की जाए।

वहीं,नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद दुलाल दत्त ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में 4 और 5 नंबर वार्ड सबसे ज्यादा गंदे हैं। नालों की ठीक से सफाई नहीं हो रही है। इन इलाकों में डेंगू संक्रमण दर अधिक है। उन वार्डों में काम करना पार्षदों की जिम्मेदारी है। पार्षदों को अधिक जागरूक होना चाहिए। तभी हम डेंगू को रोक सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *