डेंगू से निपटने में नगर निगम विफल, सिलीगुड़ी में यूवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सिलीगुड़ी,5 नवंबर(नि.सं.)। सिलीगुड़ी में लगातार डेंगू का मामला बढ़ते जा रहा है। वहीं, डेंगू के रोकथाम में नगर निगम पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने आरोप भी लगाये है। इस बार डेंगू से निपटने में नगर निगम पर विफल होने का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस ने नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के सदस्यों ने नगर निगम के सामने मच्छरदानी लेकर धरना प्रदर्शन किया।


इस दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने मच्छर की तस्वीर पर मेयर का मुंह लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सिलीगुड़ी में पिछले कुछ महीनों से डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इतना ही नहीं डेंगू से बच्चों की भी मौत हुई है।

ऐसे में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम डेंगू से निपटने के लिए काम नहीं कर रहा है। आज रैली के माध्यम से नेताओं और कार्यकर्ता नगर निगम के सामने पहुंचे। हालांकि, उन्हें नगर निगम के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *