डेंगू से बचाव में विफल नगर निगम, भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी,1 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम डेंगू को रोकने में विफल रहा है। आज भाजपा नेतृत्व ने नगर निगम के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। शहर में डेंगू बढ़ते जा रहा है। इतना ही नहीं डेंगू से निवासियों की मौत भी हो चुकी है।


ऐसे में विपक्ष का आरोप है कि नगर निगम डेंगू के रोकथाम के लिये कोई कदम नहीं उठा रहा है। आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष, जिला अध्यक्ष आनंदमय बर्मन सहित अन्य नेता मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने नगर निगम के गेट के सामने काफी देर तक विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने मेयर के इस्तीफे की भी मांग की।

भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा कि सिलीगुड़ी में जिस तरह से डेंगू बढ़ रहा है, उससे शहर के लोग दहशत में हैं। लेकिन नगर निगम कोई काम नहीं कर रही है। डेंगू से बचाव के उचित उपाय नहीं किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष व विधायक आनंदमय बर्मन ने भी नगर निगम की भूमिका पर क्षोभ प्रकट किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *