डेंगू से निपटने में नाकाम रहा सिलीगुड़ी नगर निगम, सड़कों पर उतरी माकपा

सिलीगुड़ी,10 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में मौजूदा समय में डेंगू की स्थिति नियंत्रण से बाहर है। डेंगू से निपटने में नगर निगम बोर्ड विफल रहा है। वर्तमान मेयर को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।


आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए नगर निगम के पूर्व मेयर तथा विधायक अशोक भट्टाचार्य ने ऐसे ही बात कही। तृणमूल संचालित सिलीगुड़ी नगर निगम डेंगू से लड़ने में विफल रही। ऐसी ही आरोप लगाते हुए माकपा के 22 नंबर शाखा कमिटी आज सुबह सड़कों पर उतरी है।

इस दौरान अशोक भट्टाचार्य ने खुद डेंगू के प्रति जागरुकता फैलाने के साथ लिफलेट भी बांटे। साथ ही उन्होंने आम लोगों सहित स्थानीय लोगों को डेंगू से निजात पाने के तरीके के बारे में बताया। अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि ग्रास रूट लेवल में जाकर और पहले से काम करना चाहिए था। लेकिन योजना के साथ-साथ समझ की भी कमी थी। समन्वय की कमी भी है। जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *