डेंगू से निपटने में नगर निगम विफल, भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 4 नवंबर (नि.सं.)। भाजपा एक बार फिर सिलीगुड़ी नगर निगम पर डेंगू के रोकथाम में विफल होने का आरोप लगाकर विरोध में शामिल हो गई। आज भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सिलीगुड़ी नगर निगम के 4 नंबर बोरो ऑफिस के सामने सामने धरना प्रदर्शन किया।


डाबग्राम-फूलबाड़ी की विधायक शिखा चटर्जी ने इस धरना विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में फेस्टूल लेकर डेंगू से निपटने में नगर निगम की विफलता के बारे में कई आरोप लगाए। जब वे लोग डेंगू के बारे में बोरो अधिकारी से बात करने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इसको लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद विधायक शिक्षा चटर्जी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर बैठकर विरोध करना शुरू कर दिया।

इस संबंध में विधायक शिखा चटर्जी ने कहा कि नगर निगम इलाके में डेंगू बढ़ते जा रहा है। लेकिन नगर निगम डेंगू को रोकथाम में पूरी तरह विफल रहा है। कोई सेवा नहीं है। वर्तमान बोर्ड एक इनवैलिड बोर्ड है। सभी को इस्तीफा दे देना चाहिए। जिस तरह कोरोना के दौरान संक्रमितों की संख्या छुपाई गई थी ठीक उसी तरह डेंगू संक्रमित लोगों की संख्या भी छिपाई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *