देशभक्ति के रंग में रंगा सिलीगुड़ी, सिलीगुड़ी महकमाशासक के कार्यालय में महकमाशासक प्रियंका सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

सिलीगुड़ी,15अगस्त (नि.सं.)।  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का असर सिलीगुड़ी में दिखा। सिलीगुड़ी शहर तिरंगा और देशभक्ति के रंग में रंगा दिखा।


सुबह से सरकारी व निजी कार्यालयों,दुकानों,घरों,चौराहों सहित हर जगहों पर तिरंगा देखने को मिल रहा है। पूरा वातावरण देशभक्तिमय है। जगह-जगह राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

वहीं,आज सिलीगुड़ी महकमाशासक के कार्यालय में महकमाशासक प्रियंका सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। उन्होंने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने शहरवासियों को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ की बधाई भी दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *