देश भ्रमण पर निकले झारखंड के अधिराज बरुआ आज पहुंचे खोरीबाड़ी, हुआ स्वागत

खोरीबाड़ी, 18 नवंबर (नि.सं.)। झारखंड के अधिराज बरुआ को बचपन से ही देश भ्रमण करने की इच्छा थी। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए वह साइकिल से देश भ्रमण पर निकल पड़े है। वे गौतम बुद्ध की बानी,शांति, राष्ट्रीय एकता,पर्यावरण संरक्षण और बाल विवाह बंद का संदेश भी पूरे देश में फैला रहे हैं। अधिराज 1 अक्टूबर 2021 से देश भ्रमण के लिए निकले हैं।


देश के 24 राज्यों को पार करते हुए अधिराज आज पश्चिम बंगाल के खोरीबाड़ी पहुंचे। इस दौरान पानीटंकी रूरल डेवलपमेंट व एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से उन्हें संबर्द्धना दी गई। इसके बाद अधिराज खोरीबाड़ी से सिक्किम के लिए रवाना हो गए।

सिक्किम,असम, मेघालय समेत उत्तर पूर्व भारत होते हुए वह अगले 1 मार्च को झारखंड लौटेंगे। इस विषय में अधिराज बरुआ ने कहा कि मैंने अपने पिता से देश भ्रमण के बारे में सुना हूं। देश की सुंदरता के बारे में सुनने के बाद मैं देश की यात्रा पर निकला हूं। इस लिये मैं साइकिल से देश भ्रमण पर निकला हूं। भविष्य में देश से बाहर जाने की इच्छा है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *