देश भ्रमण में साइकिल से निकली ज्योति रोगला कूचबिहार से सिक्किम के लिए हुई रवाना

कूचबिहार, 27 फरवरी (नि. सं)। भारत में महिला सुरक्षित है इस पैगाम को लेकर आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिला के रहने वाली ज्योति रोगला पूरा देश भ्रमण करने के लिए साइकिल से यात्रा पर निकली है। वह दुनिया को दिखाना चाहती हैं कि भारत में लड़कियां अकेले निकलने पर भी सुरक्षित रहती हैं। कोई डर या खतरा नहीं है।करीबन 33 हजार किलोमीटर साइकिल से भ्रमण करते हुए बुधवार की शाम ज्योति रोगला कूचबिहार पहुंची है।

जिसके बाद  गुरुवार को वे सुबह कूचबिहार से सीधे सिक्किम के लिए रवाना हो गयी। कूचबिहार जिला पुलिस की ओर से डीएसपी ट्रैफिक चंदन दास ने ज्योति रोगला को शुभकामनाएं देते हुए सिक्किम के लिए रवाना किया। ज्योति रोगला 2017 में अपने घर से खाली हाथ सिर्फ साइकिल और उसका खुद के सामान के साथ देश भ्रमण के लिए निकली थी। इसका मूल उद्देश्य भारत में महिला सुरक्षित है यह वार्ता देना है।

वह जहां भी जाती है किसी मस्जिद गुरुद्वारा या फिर किसी समाजसेवी के घर पर रूकती है। बताया जा रहा है कि बुधवार को कूचबिहार पहुंचने के बाद से ही उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी।बुधवार को ज्योति रोगला कूचबिहार स्थित समाजसेवी दीप्तेश सेन के घर पर रुकी थी। वहीं से गुरुवार सुबह वह सीधे सिक्किम के लिए रवाना हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetgrandoperabettophillbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetİmajbetİmajbetgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetmarsbahisromabettipobetcasino siteleriurfa konteynerşanlıurfa konteynermatadorbetcasibompusulabet girişmatbet girişmatbet güncel girişpusulabet girişjojobetjojobetsuperbetin girişbetplaycasinomilyoncasinomilyonteosbetbahiscasino1winbetgitradissonbetcratosroyalbetgrandpashabetjojobet girişDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinocasibombahiscasinocasibomjojobetbetciograndpashabetimajbetgrandpashabet girişgrandpashabetsekabetmatbetimajbetsekabetmatbet girişimajbet girişsekabetcasibomgrandpashabet Built with ❤︎ by appycodes