सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। पूजा से पहले शहर में डेंगू चिंता का विषय बना हुआ है। सिलीगुड़ी नगर निगम ने डेंगू से निपटने के लिए पहले ही कई कदम उठाये है। मेयर गौतम देव ने आज सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत विभिन्न वार्डों का जायजा लिया।
आज उन्होंने 7 और 8 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया। इसके अलावा मेयर ने आम लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया और डेंगू से निपटने के लिए क्या करना चाहिए इसका संदेश दिया। बाद में उन्होंने 33 नंबर वार्ड का भी जायजा लिया। मेयर गौतम देव ने कहा कि नगर निगम डेंगू से लड़ने के लिए सब कुछ करेगा। अगले 18 दिनों में डेंगू पर काबू पा लिया जाएगा।