दुर्घटना: दो बाइक की आपसी टक्कर में तीन जख्मी

राजगंज, 25 नवंबर (नि.सं.)। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये। यह घटना आज सुबह फूलबाड़ी घोषपुकुर बाईपास सड़क के गठमाबाड़ी संलग्न इलाके में घटी है।

बताया गया है कि आज सुबह एक बाइक फूलबाड़ी से घोषपुकुर की ओर जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक के साथ उक्त बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसके चलते एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये।

तीन घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद घायलों को बरामद कर फूलबाड़ी के निजी अस्पताल में ले जाया गया है। दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही एनजेपी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerbetticketmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetkargabetperabetimajbetJojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes