देवर और भाभी का फंदे से लटकता शव बरामद, इलाके में हड़कंप

हेमताबाद,11 जून (नि.सं.)। उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद ब्लाॅक के शीतलपुर इलाके में देवर और भाभी का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतकों की पहचान 29 वर्षीय मुनमुन माइती दास और 25 वर्षीय विश्वजीत दास के रूप में हुई है।


स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने आज सुबह शीतलपुर प्राथमिक विद्यालय संलग्न एक झाड़ी के पास एक आम के पेड़ से लटकता उक्त देवर और भाभी शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी हेमताबाद पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गृहिणी का पति दूसरे राज्य में काम करता है।

गृहिणी घर पर एक बेटी और एक बेटे के साथ रहती थी। दूसरी ओर, देवर विश्वजीत दास भी दूसरे राज्य में काम करता था। लाॅकडाउन के चलते विश्वजीत दास घर पर आया था। ग्रामीणों ने अनुमान है कि देवर और भाभी के बीच अवैध संबंध बन गए। इस लिये यह घटना घटी है। हेमताबाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *