धान की भूसी की बोरियों की आड़ में लकड़ी की तस्करी, एक गिरफ्तार

राजगंज, 23 नवंबर  (नि.सं.)। आमबाड़ी रेंज के वन कर्मियों ने धान की भूसी की बोरियों की आड़ में लकड़ी की तस्करी से पहले लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की लकड़ी जब्त की है।


आज तड़के आमबाड़ी रेंज के रेंजर आलमगीर हक के नेतृत्व में वनकर्मियों ने सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के फूलबाड़ी मोड़ इलाके में अभियान चलाकर लकड़ी से भरी एक लॉरी जब्त किया। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।वह सिलीगुड़ी का निवासी है।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर उक्त लॉरी को जब्त किया गया। भूसी की बोरियों की आड़ में करीब तीन लाख की लकड़ी की तस्करी की जा रही थी। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला है कि लकड़ियों को सिलीगुड़ी से विधाननगर होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom 780casibom giriş güncel adrescasibom 760 girişJojobetjojobetCasibom GirişCasibomDeneme Bonusu Veren SitelerCasibom Girişdeneme bonusuJojobet Girişcasibom girişcasibomJojobet GirişCasibom Giriş