धुपगुड़ी में एक भाजपा पंचायत सदस्य का शव बरामद  

धुपगुड़ी,17 फरवरी (नि.सं.)। धुपगुड़ी के निरंजनपाट इलाके में एक भाजपा पंचायत सदस्य का लटका हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फेल गयी। मृतक भाजपा पंचायत सदस्य का नाम संजय राय था। वह धुपगुड़ी ब्लॉक के मागरमारी -1 नंबर ग्राम पंचायत के अंतर्गत निरंजनपाट इलाके के 15/115 पार्ट के पंचायत सदस्य थे।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार धुपगुड़ी थाना पुलिस ने बुधवार को उनके घर से उनका शव बरामद किया है। भाजपा की धुपगुड़ी विधानसभा कमिटी के संयोजक कमलेश राय ने कहा कि सुबह उन्हें यह दुखद खबर सुबह – सुबह मिली। वह स्थानीय पंचायत के सदस्य के रूप में बहुत अच्छे व्यक्ति थे।

करीबी लोगों के साथ उनका अच्छा सम्पर्क था। उनका अचानक मौत को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तव में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। क्योकि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम परिवार के साथ हैं। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *