राजगंज के पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दिनेश सरकार

राजगंज, 30 मई (नि.सं.)। राजगंज के पूर्व विधायक खगेश्वर राय की तबीयत खराब होने की खबर मिलने पर नवनिर्वाचित विधायक दिनेश सरकार उनके घर पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने खगेश्वर राय के घर जाकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। 

जानकारी के अनुसार, खगेश्वर राय की सेहत के साथ-साथ राजगंज के विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर भाजपा नेता तपन राय और माधवी राय भी मौजूद थे।

पूर्व तृणमूल विधायक खगेश्वर राय ने कहा, “दिनेश सरकार मेरे पुराने परिचित हैं। वह शिष्टाचार मुलाकात के लिए आए थे। राजगंज में किन-किन क्षेत्रों में और विकास की जरूरत है, इस पर भी चर्चा हुई।”

वहीं, राजगंज के भाजपा विधायक दिनेश सरकार ने कहा कि खगेश्वर राय की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर वे उनसे मिलने आए। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान कई विषयों पर सलाह ली गई और भविष्य में भी राजगंज के विकास के लिए उनसे मार्गदर्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes