ईंधन बचत का संदेश: विधायक दिनेश सरकार टोटो से पहुंचे घर, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

जलपाईगुड़ी,16 मई (नि.सं.)। ईंधन बचत का संदेश देते हुए राजगंज के विधायक दिनेश सरकार स्टेशन से टोटो में घर लौटे। विधानसभा में शपथ ग्रहण के बाद शनिवार सुबह वह जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचे, जहां उन्हें स्वागत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेशन पर उतरते ही नारेबाजी के बीच फूलों की माला पहनाकर नव-निर्वाचित विधायक का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह स्टेशन परिसर से टोटो में बैठकर अपने घर के लिए रवाना हो गए।टोटो से लौटने के कारण पर विधायक ने कहा कि देशभर में ईंधन संकट देखा जा रहा है और प्रधानमंत्री द्वारा ईंधन बचत की अपील की गई है, उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *