दिनहाटा फिर गर्म, भाजपा पर तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या का आरोप

कूचबिहार,27 जून (नि.सं.)। पंचायत चुनाव से पहले कूचबिहार के दिनहाटा एक बार फिर गर्म हो गया है। तृणमूल कार्यकर्ताओं को गोली मारने का आरोप भाजपा के खिलाफ उठे है। इस घटना में एक तृणमूल कार्यकर्ता की मौत हो गई है। बताया गया है कि आज तड़के दिनहाटा दो नंबर ब्लॉक के गीतलदह दो नंबर ग्राम पंचायत अंतर्गत जारी धरला गांव में तृणमूल कार्यकर्ताओं के घर में घुस कर गोली मारने का आरोप भाजपा के खिलाफ उठे है।


इस घटना में एक तृणमूल कार्यकर्ता की मौत हो गयी है, जबकि 5 और लोग घायल हो गये है। मृतक का नाम बाबू हक है। घटना के बाद घायलों को बरामद कर दिनहाटा महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और मृत तृणमूल कार्यकर्ता का शव बरामद किया। तृणमूल का आरोप है कि इस घटना में भाजपा शामिल है। वहीं, भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *