दिनहाटा उपचुनाव का प्रचार करने कूचबिहार पहुंचेे सुकांत मजूमदार और दिलीप घोष

कूचबिहार, 26 अक्टूबर (नि.सं.)। 30 अक्टूबर को होने वाले दिनहाटा उपचुनाव के प्रचार के लिये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष कूचबिहार पहुंचे है। चुनाव प्रचार में अब महज दो दिन ही शेष रह गए हैं।


बताया गया है कि आज सुकांत मजूमदार और दिलीप घोष ट्रेन से कूचबिहार स्टेशन पर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष मालती राभा राय और जिला भाजपा नेता व कार्यकर्ता स्टेशन पर मौजूद थे।

आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दिनहाटा के तृणमूल उम्मीदवार उदयन गुहा पर तंज कसते हुए कहा कि दिनहाटा में भय का माहौल बना दिया गया है। जिसके चलते लोग आगे आने से डर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *