दिनहाटा में अवैध संबंध के कारण महिला की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप

कूचबिहार,29 नवंबर(नि.सं.)। अवैध संबंध के कारण एक महिला की हत्या करने का आरोप सामने आये है। यह सनसनीखेज मामला कूचबिहार जिले के दिनहाटा के साहेबगंज थाना अंतर्गत उत्तर लाउचापाड़ा इलाके की है। मृतक महिला का नाम सोनाली बर्मन है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार सोनाली बर्मन का उत्तर लाउचापाड़ा इलाके के निवासी चाणक्य बर्मन से अवैध संबंध थे। इसे लेकर पहले भी गांव में सालिसी सभा किया गया था। मृत महिला का पति दूसरे राज्य में काम करता है। आरोप है कि सोमवार की रात चाणक्य बर्मन और उसकी पत्नी और बेटा सौरभ बर्मन महिला के घर गए और महिला को मारा पीटा। संभवत: महिला की वहीं मौत हो गई। इस घटना को लेकर आज सुबह से ही इलाके में सनसनी फैल गई है।

दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही साहेबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद से प्रेमी चाणक्य बर्मन और उसका बेटा फरार है। हालांकि, साहेबगंज पुलिस ने चाणक्य बर्मन की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *