दिनहाटा में तृणमूल कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप भाजपा के खिलाफ

कूचबिहार, 20 जून (नि.सं.)। चुनाव प्रचार से लौटते समय रात के अंधेरे में तृणमूल कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप बदमाशों के खिलाफ उठे है। यह घटना दिनहाटा 1 नंबर ब्लॉक अंतर्गत बड़ो आटियाबाड़ी ग्राम पंचायत इलाके में घटी है। यह हमला का आरोप भाजपा के खिलाफ उठे है।


तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि सोमवार रात को दिनहाटा 1 ब्लॉक के बड़ो आटियाबाड़ी ग्राम पंचायत के जी आठीबाड़ी बूथ के तृणमूल प्रत्याशी शर्मिष्ठा बर्मन सरकार के समर्थन में उनके पति व ब्लॉक तृणमूल यूवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष देवाशीष बर्मन व कुछ अन्य कार्यकर्ता चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे थे। उसी समय कुछ बदमाशों ने तृणमूल कार्यकर्ता विनय बर्मन पर धारदार हथियार से हमला किया। जिसके वह लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर गया। घटना के बाद उसे बरामद कर दिनहाटा महकमा अस्पताल ले जाया गया।

बाद में उसे कूचबिहार एमजेएन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा गया। तृणमूल ने इस घटना का भाजपा पर लगाया है।हालांकि, भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया है। भाजपा का दावा है कि तृणमूल अपने गुटीय संघर्ष को छिपाने के लिए भाजपा पर उंगली उठा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *