सिलीगुड़ी में विकास कार्यों की समीक्षा, केंद्रीय योजनाओं की प्रगति पर अहम बैठक

सिलीगुड़ी, 01 जुलाई (नि.सं.)। जिले के विकास की गति बढ़ाने और केंद्रीय परियोजनाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करने के लिए सिलीगुड़ी स्टेट गेस्ट हाउस में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सांसद राजू बिष्ट, राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन, दार्जिलिंग के जिलाधिकारी, महकमा प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, सिलीगुड़ी, माटीगाड़ा और नक्सलबाड़ी क्षेत्रों में चल रही कई केंद्रीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में ग्रामीण सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, आवास योजनाएं, भूमि पट्टा वितरण और स्वनिर्भर समूहों के विकास से संबंधित कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwindeneme bonusu veren sitelerligobetmatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetzenbetPerabetperabetjojobet Built with ❤︎ by appycodes