सिलीगुड़ी के संतोषी नगर में कचरे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर जानलेवा हमला   

सिलीगुड़ी02 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 5 स्थित संतोषी नगर इलाके में गुरुवार सुबह कूड़ा-कचरा फेंकने को लेकर मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक बन गया। आरोप है कि एक युवक पर कथित तौर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक का नाम कामेश्वर गिरी है, जो सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, 5 नंबर वार्ड में विवाद की शुरुआत अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति और इलाके के युवक कामेश्वर गिरी के बीच कचरा फेंकने तथा अपार्टमेंट का गंदा पानी बाहर निकलने को लेकर शुरू हुआ था। इसी विवाद के बीच स्थानीय लोगों में से एक युवक अपार्टमेंट के गार्ड से बात करने पहुंचा। आरोप है कि तभी अपार्टमेंट से एक व्यक्ति नीचे आया और उसने कामेश्वर गिरी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही खालपाड़ा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से हमलावर व्यक्ति के पिता को हिरासत में लिया है। जबकि हमलावर आरोपी व्यक्ति मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस पूरे मामले की जांच आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की मदद से कर रही है। 
घटना की खबर मिलते ही वार्ड की पार्षद रह चुकी अनीता महतो मौके पर पहुंची। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes